शिव मंदिर सरोवर में डूबे दो किशोर: एक की मौत, दूसरे की तलाश में रेस्क्यू जारी

गोरखपुर|10 जून 2026
 एक की मौत, दूसरे की तलाश में रेस्क्यू जारी

बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार स्थित शिव मंदिर सरोवर में बुधवार को नहाने के दौरान दो किशोरों के डूब जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरे की तलाश देर शाम तक जारी रही। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बगही गांव निवासी शिवम गुप्ता (16) पुत्र भोला गुप्ता अपने एक साथी के साथ भौवापार स्थित शिव मंदिर परिसर पहुंचे थे। दोनों किशोर सरोवर में नहाने लगे। जानकारी के मुताबिक नहाने के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

काफी प्रयास के बाद मिला बॉडी

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सरोवर में खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद शिवम गुप्ता को पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरे किशोर का कोई पता नहीं चल सका है।

पुलिस और स्थानीय लोग तलाश में जुटे

बेलीपार पुलिस के अनुसार लापता किशोर की तलाश के लिए सरोवर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।