ताल रिंग रोड को नवंबर में मिलेगी सौगात: 10 नवंबर तक काम पूरे करने के निर्देश, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर|
10 नवंबर तक काम पूरे करने के निर्देश, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे लोकार्पण

शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निर्माणाधीन ताल रिंग रोड का काम तेजी से पूरा करने की तैयारी है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की इस परियोजना का लोकार्पण नवंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने 10 नवंबर तक सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि समयसीमा के साथ निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।

सहारा एस्टेट से आरकेबीके तक बन रही सड़क की प्रगति का जायजा लेने के दौरान इंजीनियरों ने बताया कि डब्ल्यूएमएम स्तर तक का काम पूरा हो चुका है। इरिटा का काम 41 प्रतिशत, रेलिंग का 90 प्रतिशत और फुटपाथ का 60 प्रतिशत पूरा हुआ है। जीडीए उपाध्यक्ष ने 10 नवंबर तक फुटपाथ और रेलिंग का काम पूरा करने के साथ डीबीएम का कार्य भी निर्धारित समय में खत्म करने को कहा।

गुरुकुल सिटी में विकास कार्यों की समीक्षा की

निरीक्षण के दौरान अभिनव गोपाल ने मानीराम स्थित गुरुकुल सिटी योजना के लिए अधिगृहीत भूमि और वहां चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने भूमि पर सुनियोजित विकास और लैंडस्केपिंग के काम को प्राधिकरण के निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार दीक्षित, मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप और नगर नियोजक हितेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।