शिक्षक एमएलसी चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गोरखपुर|
कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। शिक्षक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतदाता केंद्रों से बाहर निकलते नजर आए। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्वाचन प्रक्रिया जारी रही।

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बनाए गए निर्धारित मतदान केंद्रों पर शिक्षक मतदाताओं के पहुंचने और मतदान करने का सिलसिला जारी रहा। मतदान केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर दीपक मीणा ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन समेत प्रतिबंधित वस्तुओं को अंदर ले जाने पर रोक रही। मतदाताओं को निर्धारित नियमों के तहत मतदान कराया गया। प्रशासन का जोर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के साथ मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने पर रहा।

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रशासन रहा सतर्क

शिक्षक मतदाताओं ने अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी की। मतदान के बाद केंद्रों से बाहर निकलते मतदाता चुनावी गतिविधियों के बीच नजर आए। जिले के सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क रहा।

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मतदाताओं ने खुशी व्यक्त की

मतदान के बाद मतदाताओं ने अंगुली पर लगी स्याही दिखाकर खुशी व्यक्त किया। लोगों ने सेल्फी और फोटो लेकर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया और शिक्षकों से मतदान करने की अपील की।

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गोरखपुर में सपा प्रत्याशी से भाजपा समर्थकों की नोकझोंक

गोरखपुर में सपा प्रत्याशी से भाजपा समर्थकों की नोकझोंक हो गई। भाजपा मंडल प्रभारी आशीष गुप्ता ने परिसर के अंदर सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के बाइट देने का विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।