गोरखपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक से टक्कर: एम्स में इलाज के दौरान युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर|1 घंटा पहले
एम्स में इलाज के दौरान युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात करीब 10 बजे सड़क हादसे में 27 साल के गोविंद यादव की मौत हो गई। निबिअहवा ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक से जोरदार टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए गोरखपुर एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

पुलिस ने बताया कि, चौरी-चौरा के सतहवा निवासी मैनेजर यादव के पुत्र गोविंद यादव रात करीब 10 बजे अपने बाइक से चौरी-चौरा जा रहे ​​थे। इसी बीच निबिअहवा ओवरब्रिज पर पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।​ जिससे वह सड़क पर गिर गया। इस दौरान उसके ​सिर में गंभीर चोट लग गई।

एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत

गोरखपुर के एम्स में इलाज के दौरान गुरुवार देर रात करीब 2 बजे गोविंद यादव की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में मौजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही चौरी चौरा के एक्सीडेंटल प्रभारी उपनिरीक्षक राजीव रंजन सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को एम्बुलेंस से गोरखपुर एम्स भेजा। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गोविंद यादव दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।