रॉन्ग साइड चल रहे पीएसी ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर: हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया

गोरखपुर|

गोरखपुर में गुरुवार की शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। गीडा थाना क्षेत्र के ईको पार्क मोड़ पर रॉन्ग साइड से आ रहे पीएसी ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही युवकों के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए और शव रखकर हंगामा करने लगे। करीब दो घंटे तक तनाव की ​स्थिति बनी रही। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव कब्जे में लिए। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

नौसढ़ की ओर जा रहे थे युवक

चश्मदीदों के मुताबिक बाइक सवार युवक अमरुद मंडी से नौसढ़ की ओर जा रहे थे। इस दौरान ईको पार्क मोड़ पर रॉन्ग साइड से पीएसी ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी ​बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद ट्रक के नीचे फंस गई।

घटना से जुड़ी तस्वीरें दे​खिए...

हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया
हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया
हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया

18 और 19 साल के थे युवक

घटना में राजघाट थाना क्षेत्र के चकरा अव्वल के रहने वाले 18 वर्षीय राज निषाद पुत्र रामधारी और गीडा थाना क्षेत्र के बहरामपुर द​क्षिणी गांव के रहने वाले 19 वर्षीय अमित निषाद पुत्र महेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। उन्होंने मांग किया, पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। हालात बेकाबू होता देख कई ​थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने घटना के संबंध में बताया, दुर्भाग्यपूर्ण घटना में युवकों की मौत हो गई है। परिजनों से तहरीर मांगी गई है। घटना की निष्पक्ष जांच कर दो​षियों के ​खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ​स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।