यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न: गोरखपुर-फैजाबाद में सबसे ज्यादा 79 फीसदी हुआ मतदान, 27 को आएगा परिणाम

गोरखपुर|
गोरखपुर-फैजाबाद में सबसे ज्यादा 79 फीसदी हुआ मतदान, 27 को आएगा परिणाम

यूपी विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव-2026 का मतदान शुक्रवार को शाम चार बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान कुछ स्थानों पर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प की भी खबरें आईं। वहीं पूरे दिन अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 11 सीटों पर 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

गोरखपुर में दो केंद्रों पर हंगामा भी हुआ। डीएवी डिग्री कॉलेज में भाजपा-सपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के सामने ही दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में मतदान को प्रभावित करने के आरोप को लेकर बहस हुई। वहीं नेवादा केंद्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और सपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सरोज में तीखी नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र परिसर में वाहन लाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। सपा नेता ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर जातिसूचक टिप्पणी और अभद्रता का आरोप लगाया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

जिलेवार मतदान प्रतिशत

गोरखपुर-फैजाबाद खंड में सबसे ज्यादा मतदान यहीं हुआ। 17 जिलों में कुल 79.01% वोट पड़े। बरेली-मुरादाबाद खंड में अमरोहा में 93.8%, मुरादाबाद में 75.31%, रामपुर में 74.86% और संभल में 71.80% वोटिंग। प्रशासन का कहना है कि पोलिंग पार्टियों की अंतिम रिपोर्ट के बाद आंकड़ों में बदलाव संभव है। मेरठ खण्ड (गाजियाबाद) में 13 केंद्रों के 75 बूथों पर मतदान हुआ। स्नातक में 26.76% और शिक्षक में 56.03% मतदान हुआ। यहां सुबह 10 बजे तक स्नातक में 7.12%, दोपहर 12 बजे तक 8.30% और 2 बजे तक 18% मतदान हुआ था। वहीं शिक्षक में 10 बजे तक 10.26%, 12 बजे तक 12.86% और 2 बजे तक 37% वोट पड़े थे। गौतमबुद्धनगर में दोपहर 2 बजे तक शिक्षक में 38.72% और स्नातक में 26.45% मत पड़े। सहारनपुर में दोपहर 2 बजे तक स्नातक में 25.54% मतदान हुआ।

मतदाताओं और प्रत्याशियों ने किया मतदान

कुशीनगर में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी ने मतदान किया। उन्होंने मतदान केंद्र के बाद ऊंगली पर लगी स्याही दिखाकर खुशी व्यक्त किया। वहीं अन्य मतदाताओं ने भी सेल्फी और फोटो लेकर सोशल मीडिया और एक दूसरे को शेयर किया।

17 जिलों के मतदान पर रखी गई नजर

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर मंडलायुक्त कार्यालय के पुराने सभागार में स्थापित कंट्रोल रूम से शुक्रवार को 17 जनपदों में चल रहे मतदान की लगातार निगरानी की गई। सहायक रिटर्निंग अफसर एवं अपर आयुक्त प्रशासन अजय राय अपने सहयोगी अपर आयुक्त न्यायिक राजेश श्रीवास्तव और कर्मचारियों के साथ पूरे दिन मतदान से संबंधित सूचनाएं जुटाते रहे। कंट्रोल रूम के माध्यम से विभिन्न जनपदों में मतदान की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई और निर्वाचन प्रक्रिया पर नजर रखी गई। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए निर्धारित मतदान के दौरान कंट्रोल रूम में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम सक्रिय रही। विभिन्न जनपदों से मतदान की प्रगति, मतदाताओं की भागीदारी और मतदान केंद्रों पर चल रही प्रक्रिया से संबंधित रिपोर्ट प्राप्त की जाती रही। इन सूचनाओं के आधार पर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मतदान की स्थिति का लगातार आकलन किया गया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।