वाराणसी में मांझे के चपेट में आने से अधेड़ की मौत: मंदिर में दर्शन कर बाइक से घर की तरफ लौट रहे थे, यूपी में 24 घंटे के अंदर दूसरी दुखद घटना

गोरखपुर|
मंदिर में दर्शन कर बाइक से घर की तरफ लौट रहे थे, यूपी में 24 घंटे के अंदर दूसरी दुखद घटना

वाराणसी में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से जुड़ा एक और दुखद हादसा सामने आया है। कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर बाइक से जा रहे 55 वर्षीय साड़ी कारोबारी सुनील कुमार गुजराती की गर्दन चीनी मांझे की चपेट में आ गई, जिससे दुर्घटना के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, चौखंभा के रहने वाले सुनील कुमार रविवार की सुबह करीब सात बजे घर से मंदिर में दर्शन करने निकले थे। वह चौखंभा स्थित गोपाल मंदिर में माथा टेकने के बाद बाइक से आशापुर स्थित अपने घर की ओर लौट रहे थे।

फ्लाईओवर पर अचानक हुआ हादसा

जैसे ही वह जैतपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर पहुंचे, लटक रहा चाइनीज मांझा अचानक उनके गले में आकर फंस गया। मांझे की चपेट में आने और उससे बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना के समय हेलमेट न पहने होने के कारण उनके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत उन्हें कबीरचौरा अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चोटों की गंभीरता और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही जैतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यूपी में दूसरी घटना, प्रशासन पर सवाल

उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे की वजह से 24 घंटे के अंदर जान गवाने की यह दूसरी दुखद घटना है। इससे पहले शनिवार को गोरखपुर में भी एक युवक की चाइनीज मांझे से घायल होने के बाद जान चली गई थी। इन घटनाओं ने बाजार में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इसके उपयोग पर लगे प्रतिबंध के क्रियान्वयन को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंताएं और आक्रोश बढ़ा दिया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।