गोरखपुर में रामगढ़ताल में महिला ने लगाई छलांग: दो युवकों ने बचाया, मानसिक रूप से बताई जा रही अस्वस्थ
रामगढ़ ताल में मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक बने रिंग रोड के किनारे शुक्रवार शाम एक महिला ने ताल में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद दो राहगीरों ने साहस दिखाते हुए ताल में कूदकर महिला को सकुशल बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी जुटाई और परिजनों को इसकी जानकारी दी। महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन महिला को अपने साथ घर ले गए। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि रिंग रोड के किनारे एक महिला रामगढ़ताल में कूद गई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और महिला को सकुशल उसके परिजनों के साथ घर भेजा।

दो राहगीरों ने निकाल दिया था बाहर
वहां पता चला कि दो राहगीरों ने महिला को ताल से बाहर निकाल लिया है। महिला पैडलेगंज क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उनका इलाज एम्स में चल रहा है। घटना के समय उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि महिला को परिजन अपने साथ घर ले गए।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

