रामगढ़ताल में मिली व्यक्ति की बॉडी: तीन दिन से लापता था युवक, घरेलू कलह के बाद छोड़ा घर

गोरखपुर|13 जून 2026
तीन दिन से लापता था युवक, घरेलू कलह के बाद छोड़ा घर

रामगढ़ताल क्षेत्र में एक व्यक्ति की बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने तालाब में बॉडी उतराती देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने बॉडी को बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शुरुआती दौर में पहचान नहीं हो सकी। बाद में लापता व्यक्ति की तलाश में पहुंची पत्नी ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में बॉडी की पहचान अपने पति रोहित निषाद के रूप में की।

मोहद्दीपुर स्थित तुर्कलानी टोला निवासी रोहित निषाद पेशे से टेलर मास्टर थे। वो घर में ही सिलाई का काम करते थे। उनकी पत्नी पिंकी निषाद ने बताया कि गुरुवार शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रोहित नाराज होकर घर से निकल गए थे। परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। रामगढ़ताल में अज्ञात बॉडी मिलने की सूचना के बाद परिवार कैंट थाने पहुंचा। पुलिस के साथ मोर्चरी जाकर बॉडी की पहचान की गई। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार का आरोप है कि उनकी मौत के पीछे किसी करीबी रिश्तेदार का हाथ हो सकता है। पत्नी ने विशेष रूप से अपने एक रिश्तेदार पर संदेह जताया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

उधर, कैंट सीओ अरुण कुमार एस ने बताया कि बॉडी लगभग दो दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।