गोरखपुर के रामगढ़ताल में दो स्पीड बोट टकराई: कुशीनगर के युवक की दर्दनाक मौत, दोस्त के साथ घूमने आया था लखमुद्दीन

गोरखपुर|

शहर के टूरिस्ट प्लेस रामगढ़ताल में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। ताल में पर्यटकों को सवारी करा रही दो स्पीड बोट टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दोस्त समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव के रहने वाले 21 वर्षीय लखमुद्दीन के रूप में हुई।

वहीं, उसका दोस्त कयामुद्दीन अंसारी कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अजीज नगर का रहने वाला है। घटना के बाद कयामुद्दीन को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस दर्दनाक घटना में बोट में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रात 9:15 बजे हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक लखमुद्दीन अपने दोस्त कयामुद्दीन के साथ नौका विहार घूमने आया था। दोनों दोस्त स्पीड बोट पर सवार होकर ताल की लहरों का लुत्फ उठा रहे थे। इस बीच रात करीब 9:15 बजे दो बोटों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची रामगढ़ताल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

घटना के बाद घायलों के परिजन जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे।
घटना के बाद घायलों के परिजन जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे।

GDA का आदेश बेअसर

रामगढ़ताल में स्पीडबोट के संचालन का नियम गोरखपुर विकास प्राधिकरण तय करता है। GDA ने पहले भी आदेश जारी कर शाम सात बजे के बाद ताल में स्पीडबोट के संचालन पर रोक लगाई है। लेकिन कुछ बोट संचालक इन नियमों की लगातार धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह हादसा उसी का परिणाम है। जिस प्लेटफार्म से स्पीड बोट का संचालन होता है, उससे कुछ ही दूरी पर नौका विहार पुलिस चौकी बनाई गई है। लेकिन मनबढ़ संचालकों में पुलिस का भी भय नहीं रहता। एक साल पहले भी रामगढ़ताल में स्पीडबोट की टक्कर हो चुकी है, जिसके बाद संचालकों के लिए कड़े नियम बनाए गए थे। लेकिन समय बीतने के साथ सभी नियम सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।