जौनपुर में बैंक मैनेजर ने चलती कार में खुद को मारी गोली: डिवाइडर से टकराई कार, मौके पर मिला सुसाइड नोट

जौनपुर|
डिवाइडर से टकराई कार, मौके पर मिला सुसाइड नोट

जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र में वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर बैंक मैनेजर ने चलती कार में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। बैंक मैनेजर के शव को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। कार की तलाशी लेने पर अंदर से तमंचा और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ हैं। उनके सीने में बाईं ओर गोली लगी थी।

जौनपुर में यूनियन बैंक के मैनेजर दुर्गेश श्रीवास्तच ने अपनी चलती कार में दिल के पास तमंचा सटाकर गोली मार ली। बुलेट पीठ को चीरते हुए सीट में जा धंसी। गोली लगने के बाद कार नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार का शीशा तोड़कर मैनेजर को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल भेजवाया, जहां उनकी मौत हो गई।

पत्नी ने कहा- एक हफ्ते से तनाव में थे

दुर्गेश श्रीवास्तव लखनऊ के गुडंबा के रहने वाले थे। वह जौनपुर शहर के वन विहार इलाके में पत्नी रचना के साथ रहते थे। उनकी तैनाती शहर से 30 किमी दूर सुजानगंज थाना क्षेत्र की सराय पड़री ब्रांच में थी। पत्नी रचना ने बताया- वह एक हफ्ते से तनाव में थे। हमने वजह पूछी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया था। ढाबे पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि हम लोग काम कर रहे थे, तभी एक कार हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। हमें लगा एक्सीडेंट हुआ है। दौड़कर मौके पर पहुंचे और शीशा तोड़ा तो कार में बैठा युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसे गोली लगी हुई थी। शव के बगल में तमंचा पड़ा हुआ था। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

घटना के कारणों की जांच कर रही पुलिस

एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया- घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मैनेजर को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फॉरेंसिक टीम ने कार की जांच करके सबूत जुटाए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस अब सुसाइड नोट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।