जौनपुर में फांसी के फंदे से लटका मिला सिपाही का शव: गोरखपुर पहुंचा पार्थिव शरीर, पिता ने दी अंतिम विदाई

सुरेरी थाने में तैनात सिपाही अभिषेक सिंह ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 2025 बैच के अभिषेक, गोरखपुर के महुआपार गांव के निवासी थे। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। देर शाम उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव महुआपार,सहजनवा, गोरखपुर पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पिता धर्मेंद्र सिंह ने बेटे को मुखाग्नि दी।
सुरेरी थाने के सिपाही अभिषेक सिंह ने परिसर में स्थित अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 2025 बैच के अभिषेक गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना अंतर्गत महुआपार गांव के निवासी थे। वह अपने कमरे में चादर के सहारे पंखे से लटकते पाए गए। पुलिस कर्मियों के अनुसार घटना से पहले वह थाना परिसर में टहलते हुए देखे गए थे।
थाना परिसर में मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, शाम छह बजे के आसपास एक सिपाही उनके कमरे के पास जाकर बुलाया तो कोई आवाज नहीं आई। इस पर वह कमरे का दरवाजा खोलकर झांका तो अभिषेक को चादर के सहारे फांसी के फंदे पर लटकते देख दंग रह गया। जिसकी जानकारी उसने थाने में दी, उसकी सूचना पर थाना परिसर में हड़कम्प मच गया। कई पुलिस कर्मी भी कमरे के पास पहुंच गए। पुलिस कर्मी आनन फानन में उसे फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर ले गए। वहां देखते ही डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। सुरेरी पुलिस ने घटना की सूचना मृतक सिपाही अभिषेक सिंह के परिजनों को दे दी है। सिपाही के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।







