जौनपुर में नाली निर्माण को लेकर हिंसक मारपीट: पीड़ित पक्ष ने की उचित कार्रवाई की मांग, घटना से जुड़ा ​वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जौनपुर|07 अगस्त 2026
पीड़ित पक्ष ने की उचित कार्रवाई की मांग, घटना से जुड़ा ​वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर गांव में नाली के नए निर्माण को लेकर दो पक्षों में हिंसक मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना जुड़ा एक वडियो भी सामने आया है। नाली के नए निर्माण को लेकर पड़ोसियों के बीच लंबे समय से असंतोष था। पीड़िता राधा प्रजापति, पत्नी अशोक कुमार प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी जबरन नाली का निर्माण करा रहे थे। विरोध करने पर विपक्षी पक्ष के कई लोगों ने एक साथ आकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि विपक्षी पक्ष बहुसंख्यक होने के कारण लगातार दबंगई कर रहा है और उन्हें धमकियां दे रहा है। इस पूरी मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे पीड़ित पक्ष ने साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपा है।

विपक्षी पक्ष नहीं पहुंचा थाने

घटना की सूचना मिलने के बाद खुटहन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत और बयान दर्ज करने के लिए थाने बुलाया था। पुलिस के बुलावे पर केवल पीड़ित पक्ष ही थाने पर उपस्थित हुआ, जबकि विपक्षी पक्ष नहीं पहुंचा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त तहरीर और वीडियो के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।