झांसी में बदमाशों ने कारोबारी को पीठ में मारी गोली: नहीं हारी हिम्मत, एक किलोमीटर तक स्कूटी चलाकर पहुंचा अस्पताल

झांसी|13 अगस्त 2026
नहीं हारी हिम्मत, एक किलोमीटर तक स्कूटी चलाकर पहुंचा अस्पताल

यूपी के झांसी में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को गोली मार दी। वह दुकान से घर लौट रहे थे। बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रुके तो बदमाशों ने पीठ में गोली मार दी। गोली सीधे रीढ़ की हड्डी के पास लगी और खून बहता रहा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद एक किलोमीटर तक स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचे।

वहां गेट से अपने कर्मचारी को फोन किया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए। परिवार आनन-फानन में अस्पताल पहुंचा। वहां से उन्हें निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उनकी हालत नाजुक है। पुलिस और परिजनों के मुताबिक, आशंका है कि बदमाशों ने बैग में कैश होने के शक में लूट के इरादे से हमला किया होगा।

बदमाशों की तलाश के लिए लगाई गई है दो टीमें

कारोबारी का नाम प्रशांत गुप्ता (53) है। वह यूपी व्यापार मंडल के झांसी जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता के भतीजे हैं। वारदात बुधवार शाम 6:45 बजे सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ा पुल के पास हुई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए दो टीमें लगाई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

अस्पताल पहुंचकर दुकान के कर्मचारी को किया फोन

प्रशांत गुप्ता मंडी रोड स्थित कैलाश रेजीडेंसी में रहते हैं। उनके चाचा उमेश गुप्ता ने बताया कि प्रशांत गल्ला मंडी में आढ़त का कारोबार करते हैं। बुधवार शाम वह दुकान बंद करके स्कूटी से घर के लिए निकले थे। दुकान से करीब 3 किमी दूर बूढ़ा पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने प्रशांत को रोकने की कोशिश की। जब वह नहीं रुके तो बदमाशों ने पीछे से तमंचे से गोली मार दी। गोली प्रशांत की कमर में लगी। बावजूद इसके वह रुके नहीं और सीधे सरोज अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने दुकान के कर्मचारी को फोन किया। सबसे पहले दुकान का नौकर वहां पहुंचा। इसके बाद परिजन उन्हें पीतांबरा हॉस्पिटल ले गए।

बैग में कैश समझकर किया हमला

चाचा उमेश ने बताया- तीन बदमाश थे। उनका मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशांत बैग लेकर जा रहा था, जिसमें लैपटॉप था। हो सकता है बदमाशों ने बैग में कैश समझकर हमला किया हो। हमारी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। गोली पीठ की तरफ रीढ़ की हड्डी के पास लगी थी। सिटी स्कैन होने के बाद देर रात डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- गोली लगने के बाद घायल व्यापारी खुद अस्पताल पहुंच गए। उनकी हालत स्थिर है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।