हिस्ट्री​शीटर बाबा बनकर लगाता था दिव्य दरबार: देश-विदेश से आते थे लोग, हरदोई पुलिस ने किया अरेस्ट

झांसी|
देश-विदेश से आते थे लोग, हरदोई पुलिस ने किया अरेस्ट

झांसी में काली सरकार बनकर दिव्य दरबार लगाने वाले सत्यानंद शुक्ला का राज खुल गया है। उसकी काली करतूत सुनकर हर कोई हैरान है। सत्यानंद को हरदोई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वह हरदोई का शातिर अपराधी है। उसके ​खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। उसका असली नाम प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज है। हरदोई कोतवाली और मऊरानीपुर थाना पुलिस ने गांव कुरैंचा में दबिश देकर उसे धर-दबोचा। बताया जा रहा है कि शातिर नटरोज झांसी में शुक्रवार, शनिवार, रविवार को काली मंदिर पर दिव्य दरबार लगाता था। उसे लोग काली सरकार के नाम से पुकारते थे। उसके दिव्य दरबार में देश-विदेश से लोग आते थे। सोशल मीडिया पर उसके करीब एक लाख से अधिक फॉलोअर्स है। यही नहीं वह हर जटिल बीमारी ठीक करने का दावा भी करता था।

जिला हरदोई के चौहान थोक का रहने वाला नटरोज कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। साल 2014 में लूट के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 2018 में उसके विरुद्ध मारपीट की एक और रिपोर्ट दर्ज हुई। दोनों ही मामलों में वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ जिससे उसके विरुद्ध कोर्ट से वारंट जारी हुआ। वहां से फरार होकर झांसी आ गया और मऊरानीपुर के कुरैंचा गांव में काली मंदिर में बाबा बन गया। वह आफी की ड्रेस पहनता था। उसने अपना नाम बदलकर सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली सरकार रख लिया। वह दिव्य दरबार लगाता था। उसके दरबार में बड़ी संख्या में लोग आते थे। इसी बीच हरदोई पुलिस उसका सुराग लगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि हरदोई कोतवाली और मऊरानीपुर थाना पुलिस ने कुरैंचा स्थित धार्मिक स्थल पर दबिश दी। जहां से आरोपी प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज को पकड़ा है। बताया वह भेष बदलकर रह रहा था।

तीन दिन लगाता था दिव्य दरबार

हरदोई का वारंटी प्रदीप शुक्ला सप्ताह में तीन में दिन दरबार लगाता था। ग्रामीणों की मानें तो शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दिव्य दरबार लगाता था। यहीं बड़ी संख्या में लोग आते थे। मध्य प्रदेश के लोग भी आने लगे थे। धीरे-धीरे इनकी संख्या में बढ़कर हजारों में पहुंच गई थी। ग्रामीणों कहते हैं कि समस्याएं पूछकर निदान बाबा काली सरकार बताता था। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर काली सरकार के नाम से प्लेटफार्म बनाया था। इस पर एक लाख से ज्यादा फोलोअर्स हैं।

पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा

हरदोई कोतवाली थाना पुलिस ने झांसी पहुंची और मऊरानीपुर शहर कोतवाली थाने में संपर्क किया। उन्होंने वेष बदलकर रह रहे प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज के बारे में जानकारी दी तो झांसी पुलिस भी दंग रह गई। सूत्रों की मानें तो मऊरानीपुर और हरदोई थाना पुलिस गांव कुरैंचा पहुंची तो ग्रामीण दंग रह गए। जैसे ही काली सरकार बाबा को हिरासत में लिया गया तो उसकी हवाईयां उड़ गईं। झांसी में सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली बाबा के नाम से छिपकर रह रहा हरदोई के वांछित प्रदीप की तीन दिन से तलाश की जा रही थी। लेकिन, वह पुलिस पकड़ से दूर था।

गिरफ्तारी के बाद सामने आया आपरा​धिक इतिहास

प्रदीप शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद उसके पुराने आपराधिक इतिहास सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, वर्ष 1987 से 2002 के बीच उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, अपहरण, मारपीट और अवैध हथियार रखने समेत कई मुकदमे दर्ज हुए। उस पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई थी। वर्ष 1987 में लूट और लूटी गई संपत्ति से संबंधित मामले दर्ज हुए। 1988 में हत्या के प्रयास और अपहरण के मुकदमे दर्ज किए गए। वर्ष 1996 में मारपीट, धमकी और शांतिभंग के मामले सामने आए। 1996 और 1997 में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई का भी उल्लेख है। वर्ष 2002 में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 110 के तहत कार्रवाई दर्ज है। करीब दो दशक तक फरार रहने के बाद प्रदीप शुक्ला को मऊरानीपुर स्थित काली सरकार मंदिर से गिरफ्तार किया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।