झांसी में कुए में उतराता दिखा छात्रा का शव: मामा के घर पर रहकर कर रही थी पढ़ाई, छानबीन कर रही पुलिस

झांसी|
मामा के घर पर रहकर कर रही थी पढ़ाई, छानबीन कर रही पुलिस

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा पूजा जाटव का शव सोमवार को कुएं में उतराता मिला। तीन दिन पहले दोपहर में वह मोबाइल घर छोड़कर खेत पर गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्हें कुएं के पास पूजा का दुपट्टा और चप्पल मिला। संदेह होने पर परिजनों ने कुएं में कांटा डालकर खोजबीन की, लेकिन शव नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सोमवार सुबह आस-पड़ोस के लोगों ने कुएं में शव को उतराता देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। सीओ प्रिया सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने पूजा की मौत को आत्महत्या बताया है। पुलिस ने पूजा का मोबाइल जब्त कर मौत के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

बीएससी अंतिम वर्ष में थी पूजा

पूजा जाटव (20) मध्य प्रदेश के दतिया जिले के पलोधर गांव की निवासी थी। वह बचपन से सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के करारी में मामा ओमीशरण अहिरवार के घर रहती थी। पूजा दतिया के पीजी कॉलोनी में बीएससी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।