कानपुर में ग्राहक की धोखाधड़ी से परेशान बंधन बैंक के ब्रांच मैनेजर ने दी जान: पत्नी को भेजा आखिरी मैसेज, कहा-मेरी कोई गलती नहीं

कानपुर|
पत्नी को भेजा आखिरी मैसेज, कहा-मेरी कोई गलती नहीं

कानपुर में ग्राहक की धोखाधड़ी और शिकायत पर कार्रवाई न होने से परेशान एक बैंक मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। बैंक मैनेजर ने सुसाइड नोट और पत्नी को भेजे गए आखिरी संदेश में अपनी बेगुनाही की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गोविंदनगर स्थित बंधन बैंक के गोल्ड लोन विभाग के शाखा प्रबंधक अनुराग बाजपेई (34) ने किदवई नगर स्थित अपने किराए के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। वह मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे और पिछले दो साल से किदवई नगर के एम ब्लॉक में किराए पर परिवार के साथ रह रहे थे। परिवार में पत्नी दिव्या और तीन छोटे बच्चे हैं। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट और एसीपी बाबूपुरवा के नाम लिखा प्रार्थना पत्र मिला है। इसके अलावा मृतक ने बुधवार दोपहर 2:52 से 2:56 बजे के बीच पत्नी दिव्या को मोबाइल पर कई संदेश भेजे थे।

मैसेज में लिखा-मेरी कोई सुनने वाला नहीं

सुसाइड नोट और मैसेज में अनुराग ने एक ग्राहक नितिन गौर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि ग्राहक ने ही सबकुछ किया है, उनकी कोई गलती नहीं है और उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है।परिजनों की सूचना पर पहुंची बाबूपुरवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि सुसाइड नोट और परिवार की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।