कानपुर में प्रतिबं​धित कोडीनयुक्त सिरप की 25 हजार शी​शियां बरामद: एक तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी पर प्रयागराज-वाराणसी जाना था

कानपुर|
एक तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी पर प्रयागराज-वाराणसी जाना था

यूपी के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कानपुर यूनिट ने शनिवार को बाबूपुरवा के ढकनापुरवा स्थित गोदाम से प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सिरप की 25 हजार शीशियां बरामद की है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है। सिरप फर्जी बिल्टी के जरिए प्रयागराज-वाराणसी भेजी जानी थी। टीम ने बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

एएनटीएफ कानपुर यूनिट ने इंस्पेक्टर अयनुद्दीन के नेतृत्व में ढकनापुरवा स्थित गोदाम से टर्बो-टी कंपनी के कोडीन सिरप की 25 हजार शीशियां बरामद कीं। टीम ने बिहार के मधुबनी जिले के मिहिर कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया है, जो बर्रा के बिहारीपुरवा में रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित नोवोट्रिक्स लाइफ साइंसेज फर्म के जरिए फर्जी बिल्टी बनाकर सिरप मंगाया जाता था। माल वाराणसी के कोटवा सारनाथ स्थित हनुमान ट्रेडर्स को सप्लाई होना था।

पुलिस करेगी विवेचना

एएनटीएफ की तहरीर पर बाबूपुरवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि फिलहाल इस मामले की विवेचना भी बाबूपुरवा पुलिस ही करेगी। विवेचना से कोई खास लाभ या जानकारी की संभावना हुई तो एएनटीएफ भी इसकी विवेचना कर सकती है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।