कानपुर में बड़ा हादसा: मकान की छत गिरी, नवजात समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

कानपुर|
मकान की छत गिरी, नवजात समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी पड़ाव इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान की छत ढहने से रविवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में 15 दिन का एक नवजात भी शामिल है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हादसे के समय सो रहा था परिवार

पुलिस ने बताया कि हादसे में परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई, जब परिवार के सदस्य सो रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक मकान की छत ढह गई और घर में मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मदद के लिए लोगों की पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) को बुलाया। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

हादसे में एक घायल

डीसीपी ने बताया कि घायलों को कल्याणपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विनोदिनी शुक्ला (68), अंशिका शुक्ला (28) और 15 दिन के आरव शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि हर्ष शुक्ला (32) को भी मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस छत ढहने के कारणों की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।