कानपुर में करवा चौथ पर मेहंदी लगाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद: महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

करवा चौथ की तैयारियों के दौरान हाथ में मेहंदी लगाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, विष्णपुरी निवासी राजू पेंटिग का काम करते हैं। त्योहार को लेकर राजू की पत्नी पिंकी उत्साहित थी और उसने अपने पति से मेहंदी लगवाने के लिए बाजार चलने को कहा। राजू ने काम की व्यस्तता का हवाला देते हुए बाजार जाने से मना कर दिया और काम पर चलें गए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और महिला ने जहर खा लिया।
देर रात राजू जब घर लौटे तो पिंकी की हालत बेहद खराब थी। वह पत्नी को लेकर तुरंत हैलट अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान पिंकी की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवाबगंज थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पति से विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या की है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

