कानपुर में पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम: पहले पी डाई फिर फंदे से झूल गया, बीएससी-बीएड के बाद भी था बेरोजगार

कानपुर|
पहले पी डाई फिर फंदे से झूल गया, बीएससी-बीएड के बाद भी था बेरोजगार

पत्नी से विवाद के बाद सोमवार की देर रात कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी शक्ति नगर निवासी एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने पहले डाल पी फिर घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामादेवी के शक्ति नगर निवासी मागवेंद्र प्रताप सिंह (32) सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी रोशनी है। बड़े भाई सूरज ने बताया कि मागवेंद्र बीएससी, बीएड किया था। इसके बाद भी उनकी नौकरी नहीं लगी थी। इसके चलते वह तनाव में रहता था।

2023 में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, मागवेंद्र की 2023 में शादी हुई थी। उसके बच्चे नहीं थे। अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। सोमवार रात भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मागवेंद्र ने डाई पी ली फिर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

सुबह घर में लटका मिला शव

सुबह काफी आवाज के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। गेट तोड़ कर परिजन जब कमरे में दा​खिल हुए तो अंदर का मंजर देखकर सहम गए। मागवेंद्र का शव फंदे से लटक रहा था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चर्चा रही कि पति मागवेंद्र के आत्महत्या करने के दौरान पत्नी रोशनी कमरे में मौजूद थी लेकिन उसने रोकने का न तो प्रयास किया और न ही शोर मचाया। परिजनों ने पत्नी व परिवार के किसी भी अन्य सदस्य पर कोई आरोप नहीं लगाए है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।