कानपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में मिला चॉकलेट का ढेर: लूटने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, डंप की गई थी एक्सपायर्ड सामग्री

कानपुर|

कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियों का ढेर लगा मिला, जिसे लूटने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डंपिंग साइट से बैगों में भरकर ले जाई गई। यह चॉकलेट और टॉफियां सेहत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है।

जिस चॉकलेट को देखकर हमारे चेहरे पर मुस्कान आती है, वही अगर एक्सपायर्ड हो जाए तो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। कानपुर के पनकी से एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं, जहां डंपिंग साइट पर एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां फेंकी गई थी। जिसको बटोरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई हाथों में भर रहा था तो कोई बैग और बोरियों में भरकर अपने घर ले जा रहा था।

चॉकलेट को बोरियों में भरते नजर आये लोग

मामला पनकी इंडस्ट्रियल एरिया का है, जहां डंपिंग साइट के पास बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां फेंकी गई थीं। बताया जा रहा है कि किसी कंपनी या व्यापारी ने बिक्री के लिए अनुपयुक्त हो चुकी खाद्य सामग्री वहां डंप की थी। जैसे ही स्थानीय लोगों और बच्चों को इसकी जानकारी मिली, मौके पर भीड़ जुट गई। वायरल वीडियो में लोग जमीन पर पड़ी चॉकलेट-टॉफियां चुनते और उन्हें बैग, बोरे और डिब्बों में भरकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

स्वास्थ्य के लिए हो सकता है खतरनाक

इस घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि लोगों ने इन खाद्य पदार्थों को सिर्फ मौके से उठाया ही नहीं, बल्कि बड़ी मात्रा में अपने साथ भी ले गए। यह स्पष्ट नहीं है कि इन्हें खाने के लिए ले जाया गया या किसी दूसरे इस्तेमाल के लिए। लेकिन एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।