कानपुर में सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर: दो युवकों की मौके पर मौत, शाम को घुमने के लिए थे निकले

कानपुर|05 सितंबर 2026
दो युवकों की मौके पर मौत, शाम को घुमने के लिए थे निकले

कानपुर में कल्याणपुर स्थित आवास विकास नहर मार्ग पर भीषड़ सड़क हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। कल्याणपुर से पनकी की ओर जा रहे इंडेन गैस सिलेंडरों से भरे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे का ​शिकार हुए युवकों की पहचान सचिन वाल्मीकि (25) और सूरज वाल्मीकि (33) के रूप में हुई है। दोनों युवक आदर्श नगर मसवानपुर के निवासी हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों मृतक पारिवारिक हैं। शाम के वक्त कहीं घूमने जाने को बोलकर घर से निकले थे।

राहगीरों ने 200 मीटर दूर तक दौड़ाकर पकड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुई। हादसा होते ही चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों ने करीब 200 मीटर दूर तक पीछा करके उसे दबोच लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

बाइक नंबर से हुई मृतकों की पहचान

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के पंजीयन क्रमांक की जांच की, जिससे ज्ञात हुआ कि वाहन मसवानपुर के आदर्श नगर निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ गोलू के नाम पर पंजीकृत है। मामले की जांच के दौरान जब पुलिस ने वीरेंद्र कुमार से संपर्क साधा, तो उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मसवानपुर निवासी अपनी बुआ के बेटे सचिन वाल्मीकी को इस्तेमाल करने के लिए दी थी। जिसके बाद दोनों की पहचान हो सकी।

ट्रक चालक हिरासत में

चौकी प्रभारी सचिन भाटी ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।