कानपुर में नाबालिग से गैंगरेप के दो आरोपी अरेस्ट: पुलिस एनकाउंटर में एक के पैर में लगी गोली, भागने की कर रहे थे को​शिश

कानपुर|10 सितंबर 2026
पुलिस एनकाउंटर में एक के पैर में लगी गोली, भागने की कर रहे थे को​शिश

कानपुर देहात में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने पहुंची टीम पर दोनों ने फायरिंग कर दी। इस जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी अनिल सिंह के दाहिने पैर में पुलिस की गोली लगी है, जबकि उसके साथी कालका प्रसाद को भी मौके से दबोच लिया गया है।

गजनेर थाना क्षेत्र में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर रही थी। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें कठेठी गांव निवासी अनिल सिंह घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर भेजा गया है।

पिता ने दर्ज कराई थी ​शिकायत

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने गजनेर थाने में शिकायत दी थी। इसमें गांव के ही अनिल और कालिका पर नाबालिग बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगाया गया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस टीम पर की फायरिंग

पुलिस ने शिकायत मिलने पर पॉक्सो एक्ट व गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी गांव से भागने की कोशिश कर रहे हैं। गजनेर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने भागते हुए टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

मामले में आगे की कार्रवाई शुरू

क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह ने बताया कि नाबालिग से रेप की सूचना पर केस दर्ज किया गया था। आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।