कानपुर में दर्शन कर लौट रहे दंप​ति को ट्रक ने मारी टक्कर: पत्नी की मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

कानपुर|
पत्नी की मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

बारादेवी मंदिर में दर्शन करके स्कूटी से घर लौट रहे रक्षा मंत्रालय कर्मी की पत्नी सीमा (42) की टाटमिल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी स्कूटी को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। हेमंत खुद को संभाल पाते तभी चालक ने ट्रक आगे बढ़ाते हुए सीमा को कुचल दिया और वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे में हेमंत कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बाबूपुरवा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

चकेरी क्षेत्र के आनंद नगर जुगई पुरवा निवासी हेमंत कुमार रक्षा मंत्रालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। रविवार को वह पत्नी सीमा के साथ बारादेवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। टाटमिल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपति सड़क पर गिर पड़े। हेमंत संभल पाते, इससे पहले ही चालक ने ट्रक आगे बढ़ाया और सीमा को कुचल दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गये।

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने पुलिस की आपात कालीन सेवा 112 पर सूचना दी। बाबूपुरवा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पत्नी की मौत से हेमंत सदमे में हैं। मंदिर में दर्शन कर साथ घर लौट रहे दंपति की खुशियां रास्ते में हुए हादसे के साथ ही मातम में बदल गईं। बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।