कानपुर में युवक ने थाने के गेट पर खुद को लगाई आग: पत्नी से था परेशान, बचाने गए इंस्पेक्टर और सिपाही के हाथ झुलसे

कानपुर|1 घंटा पहले
पत्नी से था परेशान, बचाने गए इंस्पेक्टर और सिपाही के हाथ झुलसे

कानपुर में पत्नी से परेशान होकर एक युवक ने थाने के गेट पर खुद को आग लगा ली। देखते ही देखते युवक आग की लपटों से घिर गया। जिसके बाद वह तड़पते हुए इधर-उधर भागने लगा। इंस्पेक्टर और सिपाही उसे बचाने के लिए दौड़े। तबतक वह काफी झुलस गया था। युवक पर कंबल डालने के दौरान इंस्पेक्टर और सिपाही के हाथ झुलस गए। युवक को उर्मिला हॉ​स्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि युवक चिल्लाते हुए महाराजपुर थाने के गेट पर पहुंचा और बोला- मुझे इंसाफ चाहिए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता उसने पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और खुद पर छिड़क लिया। फिर माचिस जलाकर खुद को आग के हवाले कर दिया। युवक की पहचान महेश (32) के रूप में हुई है। उसका आरोप है कि पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। मुझसे लड़ती-झगड़ती और मारपीट करती है। मुझे उसके साथ नहीं रहना है।

मजदूरी कर घर चलाता है युवक

महाराजपुर में राजथोक के फुफुवार में महेश पासी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है।जहां वह मजदूरी कर घर चलाता है। उसकी शादी 2015 में कानपुर के सचेंडी की रहने वाली पूनम के साथ हुई थी। दोनों को एक आठ साल का बेटा और तेरह साल की बेटी है।

पत्नी के खिलाफ तहरीर देने के बाद खुद को किया आग के हवाले

महेश ने महाराजपुर थाने में पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद थाने के गेट की तरफ चला गया और चिल्लाने लगा। फिर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। यह दृश्य देखते ही पुलिसवाले बचाने के लिए दौड़े। जिस दौरान एसएचओ जनार्दन सिंह, दरोगा गौरव सौलिया और सिपाही अरुण कुमार बुरी तरह झुलस गए।

लंबे समय से दोनों के बीच चल रहा ​था विवाद

पुलिस की जांच की तो पता चला कि महेश का पूनम से लंबे समय से विवाद चल रहा है। दो दिन पहले दोनों का आपस में झगड़ा हुआ था। मारपीट तक की नौबत आ गई थी। आसपास के लोगों के समझाने पर झगड़ा शांत हुआ। इसके बाद पूनम ने रात करीब 8 बजे महेश के खिलाफ महाराजपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। तहरीर में लिखा कि दोपहर 12 बजे मैं घर में थी, पति महेश शराब पीकर आया और बिना कारण के भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा और लात-घूंसों से मारने लगा। जिससे शरीर के अंदरूनी हिस्से में काफी चोट आई है। महेश आए दिन मुझे मारता-पीटता है। जान से मारने की धमकी देता है। घर से बाहर निकाल देता है और मायके वालों को भी गाली देता है।

जांच में जुटी पुलिस

एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि थाने के बाहर युवक के आग लगाने की सूचना मिली थी। युवक ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया और गेट पर जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। महेश लगभग 70 से 80 प्रतिशत झुलस गया है। पुलिस पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।