कौशांबी में कार सवार ने DCM चालक और कंडक्टर को मारी टक्कर: डॉक्टरों ने अस्पताल में किया ​मृत घो​षित, वाहन छोड़ मौके से फरार हुआ चालक

कौशांबी|
 डॉक्टरों ने अस्पताल में किया ​मृत घो​षित, वाहन छोड़ मौके से फरार हुआ चालक

सैनी कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-19 पर अठसराय ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी डीसीएम को ठीक कर रहे चालक और कंडक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, डीसीएम चालक रोहित जो स्थानीय अटसरॉय गांव का ही रहने वाला था, कानपुर से सेब लादकर प्रयागराज की तरफ जा रहा था। देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। रोहित और उसके हेल्पर प्रदीप ने डीसीएम को हाईवे के किनारे खड़ा किया और उसका काम ठीक करने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

हादसे के बाद आस-पास के राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद चालक रोहित और हेल्पर प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

टक्कर मारने के बाद कार में सवार लोग अपनी गाड़ी को वहीं हाईवे पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। सैनी थाना पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कार के नंबर और उसके मालिक व सवारों की पहचान की जा सके। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।