कौशांबी में सियासी टकराव बढ़ा: सपा विधायक इंद्रजीत सरोज समेत सैकड़ों पर FIR, कार घेरकर धमकाने का आरोप

कौशांबी|
 सपा विधायक इंद्रजीत सरोज समेत सैकड़ों पर FIR, कार घेरकर धमकाने का आरोप

कौशांबी जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर से विधायक इंद्रजीत सरोज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने विधायक समेत चार नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

यह प्राथमिकी भाजपा नेता और मंझनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज की शिकायत पर दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि ओसा गांव निवासी वीरेंद्र सरोज ने शनिवार देर रात पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि वह शाम करीब पांच बजे अपनी कार से प्रयागराज जा रहे थे। तभी करारी थाना क्षेत्र के म्यौहर गांव के पास इंद्रजीत सरोज और उनके सैकड़ों समर्थकों ने उनकी कार को घेर लिया।

जान से मारने की नीयत से घेराव का आरोप

शिकायत के अनुसार, इंद्रजीत सरोज के साथ ओसा निवासी वेदपाल, शादाब और शिवपूजन यादव भी मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने वीरेंद्र सरोज को जान से मारने की नीयत से उनकी कार का घेराव किया। इस दौरान ‘भाजपा मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। घटना के समय वीरेंद्र सरोज का सरकारी गनर भी उनके साथ मौजूद था।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

एसपी ने बताया कि वीरेंद्र सरोज की शिकायत पर शनिवार रात करारी थाने में शिकायत दर्ज की गई। शिकायत में विधायक इंद्रजीत सरोज, वेदपाल, शादाब, शिवपूजन यादव और सैकड़ों अज्ञात समर्थकों का नाम शामिल था। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।