कौशांबी के पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: ग्यारह लोगों की मौत,कई मकान जमींदोज

कौशांबी|8 घंटे पहले
ग्यारह लोगों की मौत,कई मकान जमींदोज

कौशांबी के मनौरी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर आग लग गई। पटाखों के धमाके इतने शक्तिशाली थे कि आसपास के कई घर भी जमींदोज हो गए। कई लोगों के दबे होने की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं। फायरकर्मी आग बुझाने में जुट गए।

इस घटना में ग्यारह लोगों के मरने और 22 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। दोपहर 12 बजे से एक घंटा तक विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज करीब 2 किमी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी।

डीएम एसपी ने लिया मौके का जायजा

अचानक पटाखों में धमाके से आसपास के ग्रामीण दहल उठे। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि जिस घर में पटाखे में आग लगी, पास ही बूंदी कारखाना में पांच और आटा चक्की में छह लोग मौजूद थे। धमाका काफी देर बाद तक होता रहा। वहीं बुलडोजर बुलाकर मलबे को साफ कराया जा रहा है। बाद में कौशांबी के डीएम और एसपी ने वहां पहुंचकर जायजा लिया।

मकान के ऊपर से गुजरे थे बिजली के तार

कौशांबी के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी में बस्ती से कुछ दूर पर एक मकान में पटाखा बनाया जाता था। मनौरी गांव निवासी आदिल की पटाखा फैक्ट्री के मकान के ऊपर से ही बिजली के तार गुजरे हैं। दोपहर अचानक उस मकान से धुआं उठने लगा। यह देख गांव वाले उस ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचकर देखा तो एक-एक करके पटाखा फूटने लगा। मकान जमींदोज होते गये।

महिला ने कहा- मेरा सब कुछ खत्म हो गया

करीब 15 मिनट बाद किसी तरह एक बच्ची बचकर बाहर आई। बोली- मेरे दो छोटे भाई और मम्मी-पापा का पता नहीं चल रहा है। उन्हें मैंने भागते समय नहीं देखा। वहीं एक महिला ने कहा- बिटिया घर बनावा कर रह रही थी। उसके तीन बेटा और एक बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है। मेरा सब कुछ खत्म हो गया है।

गोदाम में मौजूद थे दो दर्जन से अ​धिक लोग

गांव के मुनीश कुमार पांडे ने बताया- करीब 12:30 बजे धमाके शुरू हुए। गोदाम में करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे। अब तक 7 लोग बाहर निकाले जा चुके हैं। आशंका है कि कम से कम 18-20 लोगों की मौत हुई है। धमाके इतने तेज थे कि गोदाम से 50 मीटर के दायरे में जितने भी मकान थे, वे टूट गए हैं। एक महिला ने बताया कि हम लोग फैक्ट्री में काम करते हैं। हमारे एक दामाद, उनके तीन लड़के और एक बिटिया मकान गिरने से दब गए हैं। उनका पता नहीं चल रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।