कौशांबी में सड़क हादसे में छह साल की बच्ची की मौत: तेज रफ्तार बुलेट ने मारी थी टक्कर, मां और बहन के साथ बाजार से लौट रही थी घर

कौशांबी|09 सितंबर 2026
तेज रफ्तार बुलेट ने मारी थी टक्कर,  मां और बहन के साथ बाजार से लौट रही थी घर

कौशांबी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने बाजार से लौट रही मां और उसकी दो मासूम बेटियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में छह साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां और आठ महीने की बहन गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर बाजार की है। कुसुम देवी अपनी छह वर्षीय बेटी संध्या और आठ महीने की मासूम बेटी रीजा के साथ बाजार से पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

छह साल की संध्या की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे तुरंत प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान संध्या ने दम तोड़ दिया। मां कुसुम देवी और छोटी बेटी रीजा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बाइक चालक को पकड़ किया पुलिस के हवाले

घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया था, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।