कौशांबी में अतीक के बेटों की गाड़ी को पुलिस ने रोका: काफिले में शामिल गाड़ियों की हुई चेकिंग, पेशी के लिए झांसी से ले जा रहे थे प्रयागराज

कौशांबी|1 घंटा पहले
काफिले में शामिल गाड़ियों की हुई चेकिंग, पेशी के लिए झांसी से ले जा रहे थे प्रयागराज

कौशांबी में सोमवार को उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अली अहमद के काफिले को पुलिस ने रोककर सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा हाईवे पर चेकिंग की। अली अहमद को झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था। सुरक्षा के लिए पुलिस ने काफिले में शामिल गाड़ियों की जांच की और उनमें बैठे लोगों से पूछताछ की।

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जेल से भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि बख्तरबंद गाड़ी में गोपनीय तरीके से लाए जा रहे अली को पुलिस काफिले के पीछे कुछ गाड़ियां लगातार चल रही हैं। पुलिस ने जब पीछे चल रही एक कार को रोका, तो उसमें अतीक का दूसरा बेटा अहजम अहमद सवार था।

पुलिस ने दी सख्त हिदायत

पुलिस ने अहजम की गाड़ी को रोककर करीब तीन से चार मिनट तक सघन चेकिंग और पूछताछ की। अहजम ने बताया कि भाई अली को जेल से लाए जाने की खबर मिलने पर वह उसके पीछे चल रहा था। पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उसे काफिले का पीछा न करने की सख्त हिदायत दी और उसे वहीं रोक दिया। इसके बाद अली की कैदी वैन आगे रवाना हो गई।

प्रयागराज कोर्ट में की गई कड़ी सुरक्षा

अली अहमद को रंगदारी, धमकी और हत्या के प्रयास से जुड़े मामलों में बयान दर्ज कराने के लिए प्रयागराज के एडीजे कोर्ट में पेश किया जाना है। इस हाई-प्रोफाइल पेशी को देखते हुए प्रयागराज जिला कोर्ट परिसर की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है और पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।