कुशीनगर में 102 डॉक्टरों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था: मेडिकल कॉलेज में लगी मरीजों की भीड़, सीएचसी-पीएचसी सेवाएं प्रभावित

कुशीनगर|
मेडिकल कॉलेज में लगी मरीजों की भीड़, सीएचसी-पीएचसी सेवाएं प्रभावित

जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से इलाज की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। आज 102 डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने के कारण सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने से बड़ी संख्या में मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। जिले के 15 सीएचसी, 60 पीएचसी, 205 आरोग्य मंदिर और करीब 400 एएनएम सेंटरों पर भी हड़ताल का असर दिखा। विभाग के मुताबिक, संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार में शामिल होने से हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए हैं।

जिले में नियमित डॉक्टरों के 264 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें केवल 166 पर ही तैनाती है। इस तरह डॉक्टरों के 98 पद खाली हैं। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के 94 पदों के सापेक्ष 25 कर्मचारी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 137 पदों पर महज 29 कर्मचारी काम कर रहे हैं। फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और एक्स-रे टेक्नीशियन समेत दूसरे पदों पर भी कर्मचारियों की कमी है। पहले से खाली पदों और अब हड़ताल के कारण स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को समय से उपचार मिलना मुश्किल हो रहा है।

बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजन

सीएचसी और पीएचसी पर इलाज नहीं मिलने से मेडिकल कॉलेज में मरीजों का दबाव बढ़ गया है। कसया क्षेत्र के नौगांवा निवासी दो वर्षीय कार्तिक जायसवाल को कई दिनों से बुखार था। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार नहीं मिलने पर मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ा। मरीजों की संख्या बढ़ने से पर्ची काउंटर और ओपीडी में भीड़ रही। मरीजों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा।

135 एनएचएम कर्मियों ने बंद रखा काम

मेडिकल कॉलेज में तैनात 135 एनएचएम कर्मचारियों ने भी काम बंद रखा है। इनमें 16 डॉक्टर और 31 नर्स समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के जरिए मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. चंद्र प्रकाश ने भी वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से जरूरी सेवाएं जारी रखने की बात कही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।