कुशीनगर में 5 किमी दूर मिला बच्चे का शव: एसडीआरएफ ने 20 घंटे तक चलाया सर्च ऑपरेशन, परिजनों को बिना बताए पहुंचा था घाट

कुशीनगर|
एसडीआरएफ ने 20 घंटे तक चलाया सर्च ऑपरेशन, परिजनों को बिना बताए पहुंचा था घाट

जिले के रिखई घाट पर शनिवार को नदी में डूबे प्रिंस कुशवाहा का शव रविवार सुबह करीब 10 बजे बरामद हुआ। करीब 20 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव घटनास्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर आंध्या के पास कुक्कुथा नदी में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

प्रिंस अपने दोस्त हिमेश के साथ परिजनों को बिना बताए रिखई घाट पहुंचा था। जीवित्पुत्रिका व्रत के कारण उस समय घाट पर महिलाओं की भीड़ थी और महिलाएं नदी में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान दोनों बच्चे भी नदी में उतर गए। तेज बहाव की चपेट में आने के बाद दोनों बहने लगे। घाट पर मौजूद एक महिला ने हिमेश को किसी तरह बचा लिया, लेकिन प्रिंस तेज धारा में बह गया।

एसडीआरएफ ने चलाया अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कराई। एसडीआरएफ की टीम को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया। नदी के आसपास के इलाकों में लगातार बच्चे की तलाश की जाती रही। करीब 20 घंटे तक चले अभियान के बाद रविवार को कुक्कुथा नदी में शव मिलने की सूचना मिली।

परिवार में पसरा मातम

शव घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर मिला। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। बच्चे का शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं लंबे समय से तलाश अभियान में जुटी टीम ने राहत की सांस ली।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।