कुशीनगर में धारदार हथियार से गला रेतकर पति की हत्या: सौतन भी पर भी किया हमला, जमीन में हिस्सेदार को लेकर हुआ विवाद
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल चौरिया गांव में जमीन में हिस्सेदारी के विवाद को लेकर पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बचाव के लिए पहुंची सौतन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश राजभर (50) नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर गांव के मदरहवां के निवासी थे। उनकी पहली पत्नी से तीन बेटियां और एक बेटा है। करीब 18 वर्ष पहले उन्होंने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से भी एक बेटा और एक बेटी है।
जमीन में हिस्सेदारी को लेकर नाराज थी पहली पत्नी
पुलिस के अनुसार, पुश्तैनी कृषि भूमि का कुछ हिस्सा बेचने और जमीन में हिस्सेदारी को लेकर पहली पत्नी नाराज चल रही थी। इसी बात को लेकर शनिवार की सुबह दोनों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि कहासुनी के दौरान पहली पत्नी ने ओमप्रकाश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश की मौत हो गई।
हत्या के बाद गांव में सनसनी
अधेड़ की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। जो भी इस मामले को सुन रहा है वह वारदात स्थल पर पहुंच रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

