कुशीनगर में शौच के लिए गए युवक की हत्या: खेत में खून से लथपथ मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश

कुशीनगर के कसया में शौच के लिए गए 20 वर्षीय युवक गौरव कुमार की गन्ने के खेत में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने हत्यारों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस को घंटो मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत करवाया और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कसया निवासी गौरव रात में शौच करने के लिए सरेह की ओर गया था। इस दौरान युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह गन्ने के खेत में खून से लथफथ शव मिलने के बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
किराए के मकान में शिल्पकारी का काम करता था युवक
गांव के 20 वर्षीय गौरव कुमार उर्फ गोलू प्रसाद कसया में किराए का कमरा लेकर शिल्पकारी का काम करता था। लोगों के अनुसार, गुरुवार की रात आठ बजे दुकान से घर आया। कुछ देर बाद बोतल लेकर शौच करने के लिए सरेह की ओर गया। देर रात तक वापस नहीं आने पर तलाश शुरू की गई।
फोन करने पर रिसीव नहीं हुई कॉल
रात के दस बज गया और वापस नहीं आया। पिता राजू ने बेटे के नंबर पर फोन किया। घंटी बजी पर काल रिसीव नहीं हुई। उन्होंने लगातार तीन-चार बार प्रयास किया पर काल रिसीव नहीं हुई। लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जिससे उसकी तलाश शुरू हो गई। संभावित जगहों पर देर रात तलाश चलती रही पर गौरव का पता नहीं चला।
गन्ने के खेत में खून से लथपथ दिखा शव
शुक्रवार सुबह खेत की ओर गए मजदूरों ने गन्ने के खेत में खून से लथफथ शव देखा। जिसकी जानकारी गांव में दी गई। शव की पहचान गांव के ही गौरव के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिवार ने शव को देखकर चीख पड़े। घटना क्षेत्र में फैल गई। बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच चौकीदार ने थाने में इसकी सूचना दी।
शव को कब्जे में लेने से किया मना
थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय आवश्यक कार्रवाई शुरू ही की थी कि, ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और शव को कब्जे में लेने से मना कर दिया। इस बीच एएसपी व एसडीएम आ गए। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लगभग दो घंटे बाद माहौल शांत हुआ। फिर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। सीओ ने बताया कि हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए तीन टीमें गठित कर दी गईं हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। शीघ्र ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









