कुशीनगर में पोखरे में डूबने से मजदूर की मौत: पूजा के लिए लेने गया था बेर, लोगों ने बाहर निकाला शव

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार निवासी 45 वर्षीय कीर्तन गौड़ की रविवार सुबह पोखरे में डूबने से मौत हो गई। वह सुबह करीब पांच बजे पूजा के लिए बेर निकालने रेलवे ढाला के पास स्थित पोखरे पर गए थे। कुछ देर बाद उनके डूबने की सूचना मिली। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उनका शव पानी में तैरता मिला। लोगों ने शव को बाहर निकाला और घर ले गए।
कीर्तन गौड़ पुत्र स्वर्गीय रामबेलाश गौड़ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह परिवार में कमाई करने वाले इकलौते सदस्य थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी गीता देवी और बेटे शिवम (25) व सत्यम (18) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्यों के विलाप से गांव में शोक का माहौल छा गया। परिवार पहले से ही आर्थिक कठिनाइयों के बीच जीवन बिता रहा था और पुराने, जर्जर मकान में रहता है। हादसे से परिवार के सामने अब आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

