कुशीनगर में प्रेमिका का टावर पर हाईबोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी करने की जिद, पुलिस कर रही प्रेमी की तलाश

कुशीनगर|10 घंटे पहले
प्रेमी से शादी करने की जिद, पुलिस कर रही प्रेमी की तलाश

कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 21 वर्षीय एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक 120 फिट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती सुबह में ही गौरीजगदीश स्थित टावर पर चढ़ गई थी। सुबह ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सेवरही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती से बातचीत शुरू की।

प्रेमी से शादी करना चाहती थी युवती

पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी देर तक समझाने पर युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है और जब तक उसकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। घटना के चलते आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रेमी की तलाश जारी

थानाध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि युवती से लगातार बातचीत की जा रही है। साथ ही उसके प्रेमी की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और मौके पर भीड़ न लगाने की अपील भी की है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।