गोरखपुर में सौ ​फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी छात्रा: अचानक लगाई छलांग, महिला दरोगा ने बचाई जान

कुशीनगर|9 घंटे पहले
अचानक लगाई छलांग, महिला दरोगा ने बचाई जान

एम्स थाना क्षेत्र के महादेव झारखंडी कॉलोनी में अपनी मां की डांट से नाराज कक्षा नौ की 15 वर्षीय छात्रा करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। इसके बाद छात्रा ने अचानक छलांग लगा दी और लोहे की पाइप पकड़कर हवा में लटक गई। इसी दौरान महिला दरोगा जागृति खरवार ने साहस दिखाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया।

मामला एम्स थाना क्षेत्र के महादेव झारखंडी कॉलोनी का है। आवास विकास शिवपुर निवासी छात्रा करीब 1:30 बजे कॉलोनी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने उसे टंकी पर देखा तो नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी। वह टंकी से पैर लटकाकर बैठ गई।

20 मिनट तक हवा में लटकी

करीब 20 मिनट तक छात्रा हवा में लटकी रही और महिला दरोगा उसका हाथ थामे रही। बाद में अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से छात्रा को सुरक्षित ऊपर खींच लिया गया।मामला एम्स थाना क्षेत्र के महादेव झारखंडी कॉलोनी का है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।