भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए भवानी: बृजभूषण के हैं करीबी, कटरा विधायक से विवाद के बाद आए थे चर्चा में

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बड़ा सियासी बदलाव हुआ। गोंडा के कटरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और जिला पंचायत सदस्य भवानी भीख शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ परिवार के कई सदस्यों ने भी सपा ज्वाइन की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की।
गोंडा जिले की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कटरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और जिला पंचायत सदस्य भवानी भीख शुक्ला ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
परिवार के अन्य ने भी ग्रहण की सदस्यता
भवानी भीख शुक्ला को पूर्व सांसद और भाजपा के दिग्गज नेता बृजभूषण शरण सिंह का बेहद करीबी माना जाता है। हाल ही में कटरा विधायक बावन सिंह से विवाद के बाद वह काफी चर्चा में आए थे। भवानी भीख शुक्ला के साथ उनके परिवार के भगवान शुक्ला, कृष्ण भगवान शुक्ला, शिव भगवान शुक्ला, विष्णु भगवान शुक्ला और शंकर भगवान शुक्ला ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

