लखनऊ में एक लाख रूपये की रिश्वत मांगने पर दरोगा निलंबित: परिवार का बेटे को पिटने का आरोप, 25 हजार रूपये लेकर छोड़ा

लखनऊ|1 घंटा पहले
परिवार का बेटे को पिटने का आरोप, 25 हजार रूपये लेकर छोड़ा

लखनऊ में एक थाने के दरोगा पर रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया हैं। आरोप है कि एक परिवार से धोखाधड़ी के मामले में राहत ​दिलाने के नाम पर दरोगा ने डेढ़ लाख रूपये की मांग की। साथ ही परिवार ने बेटे को पिटने और 25 हजार रूपये लेकर छोड़ने का भी आरोप लगाया हैं। दरोगा गुड्डू प्रसाद का रिश्वत मांगने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें पद से निलंबित कर दिया गया है, और मामले की जांच के लिए डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने एसीपी अलीगंज को आदेश दिया है।

माल के करेंद गांव निवासी विष्णु कुमार द्विवेदी के अनुसार, उनके भाई संतोष कुमार द्विवेदी वर्ष 2023 से लापता हैं और उनकी गुमशुदगी की रिपार्ट माल थाने में दर्ज है। वर्ष 2026 में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक की शिकायत पर संतोष के ​खिलाफ धोखधड़ी का मामला रहीमाबाद थाने में दर्ज हुआ। इसकी विवेचना दरोगा गुड्डू प्रसाद कर रहे थे। विष्णु का आरोप है कि दरोगा उनके परिवार पर दबाव बनाकर मामले में राहत देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

​वीडियो में रूपयों की बात कर रहे थे दरोगा

गुरूवार को वायरल हुए करीब 50 सेकंड के वीडियो में दरोगा एक लाख रुपये में बात तय होने का बात कहते दिख रहे हैं। विष्णु ने इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत भी दी है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई थी। प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए डीसीपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच एसीपी अलीगंज करेंगे।

दरोगा की प्रताड़ना से परेशान परिवार

विष्णु ने यह भी आरोप लगाया कि 17 मई को दरोगा गुड्डू प्रसाद उनके बेटे शांतनु को घर से उठाकर थाने ले गए। वहां उसे पीटा गया और 25 हजार रुपये लेने के बाद उसे छोड़ा दिया गया। पूरा परिवार दरोगा की प्रताड़ना से परेशान है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।