लखनऊ में बेड़ियां पहनकर दिव्यांग शिक्षकों ने किया प्रदर्शन: तबादला सूची जारी करने की मांग, 11 अक्टूबर तक का था अल्टीमेटम

लखनऊ|

जिले में तबादला सूची जारी करने की मांग को लेकर आज दिव्यांग शिक्षकों ने विरोध जताया है। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात दिव्यांग शिक्षकों की अंतरजनपदीय स्थानांतरण सूची जारी न होने से नाराज दिव्यांग महागठबंधन उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में सोमवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार हाथ-पैर में बेड़ियां पहनकर और तिरंगा लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए।

संगठन ने कहा कि दिव्यांग, असाध्य रोग से पीड़ित और दिव्यांग दंपति शिक्षकों की तबादल सूची जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। समर्थन में दर्जनों दिव्यांग शिक्षक आ गए। सभी नारेबाजी कर जल्द तबादला सूची जारी किये जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस भी आ पहुंचीं। महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि शासन ने चार जून को अंतरजनपदीय तबादले का शासनादेश जारी किया था। इसके तहत 30 जून तक सूची जारी होनी थी लेकिन अब तक सूची नहीं आई। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर तक सूची जारी करने का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बावजूद कोई निर्णय नहीं हुआ।

न्याय मिलने तक अनशन की चेतावनी

अध्यक्ष मनीष प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक गांधीवादी तरीके से अपनी मांग उठा रहे हैं। न्याय मिलने के बाद ही अनशन समाप्त किया जाएगा। कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि संगठन सरकार से टकराव नहीं चाहता केवल जारी शासनादेश का पालन चाहता है। जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि आंदोलनकारी किसी तरह की धमकी से पीछे नहीं हटेंगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।