त्योहार पर हवाई सफर हुआ महंगा: दिवाली पर लखनऊ आने वाली उड़ानों में उछाल, दिल्ली-बेंगलुरु और चेन्नई का किराया आसमान पर

लखनऊ|
दिवाली पर लखनऊ आने वाली उड़ानों में उछाल, दिल्ली-बेंगलुरु और चेन्नई का किराया आसमान पर

दिवाली पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों को इस बार हवाई सफर के लिए ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई से लखनऊ आने वाली उड़ानों के किराये में तारीख के हिसाब से बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी के बीच फ्लाइट का विकल्प चुनने वालों पर महंगे किराये का बोझ बढ़ रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट पर उपलब्ध किरायों के मुताबिक, नवंबर की शुरुआत में कई उड़ानों के टिकट सामान्य दिनों की तुलना में काफी महंगे हैं।

दिल्ली से लखनऊ आने वाली उड़ान का किराया 19 अक्टूबर को 3,636 रुपये से शुरू है। 23 अक्टूबर के लिए यह 3,900 रुपये और 24 अक्टूबर के लिए 4,372 रुपये है। नवंबर में कीमत तेजी से बढ़ती है। चार नवंबर का किराया 11,616 रुपये, पांच और छह नवंबर का 12,304 रुपये, जबकि सात नवंबर के लिए 14,324 रुपये तक पहुंच गया है। यानी 19 अक्टूबर के मुकाबले सात नवंबर का टिकट करीब चार गुना महंगा है।

मुंबई से सफर के लिए 9 हजार तक खर्च

मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ानों में 19 अक्टूबर का किराया 6,677 रुपये है। 21 अक्टूबर के लिए यह 7,725 रुपये, 22 अक्टूबर को 7,656 रुपये, 23 अक्टूबर को 8,682 रुपये और 30 अक्टूबर को 8,327 रुपये दिखाया गया है। नवंबर की कुछ तारीखों पर किराया करीब 8,560 से 9,053 रुपये तक दर्ज किया गया है।

बेंगलुरु और चेन्नई से भी बढ़ी कीमतें

बेंगलुरु से लखनऊ आने का किराया 19 अक्टूबर को करीब 9,404 रुपये है। 23 अक्टूबर को यह 12,096 रुपये, 31 अक्टूबर को 15,907 रुपये और चार नवंबर को 17,481 रुपये हो जाता है। पांच नवंबर का किराया 19,174 रुपये, जबकि सात नवंबर के लिए 18,379 से 21,610 रुपये तक पहुंच रहा है। चेन्नई से लखनऊ आने वाली उड़ानों में 20 अक्टूबर का किराया 8,905 रुपये है। 25 अक्टूबर के लिए यह 15,363 रुपये और 26 अक्टूबर को 12,069 रुपये दर्ज किया गया। छह नवंबर के लिए शुरुआती किराया 22,209 रुपये पहुंच गया है। ऐसे में त्योहार के आसपास यात्रा करने वालों को टिकट बुक करने से पहले अलग-अलग तारीखों के किराये की तुलना करनी होगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।