लखनऊ में सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री नानकराम भुर्जी: अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ के लालबाग स्थित विधायक आवास में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। पूर्व मंत्री नानकराम भुर्जी विधायक आवास की सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए। उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही हैं।.
शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि मृतक कुछ समय से अवसाद में थे और अक्सर इस परिसर में देखे जाते थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादस पैर फिसलने से हुआ है या उन्होंने छलांग लगाई हैं।
परिसर को कब्जे में लेकर जांच कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पूर्व मंत्री नानकराम भुर्जी सातवीं मंजिल से कैसे गिरे? शुरुआती जांच में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
हादसा या खुदखुशी?
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह महज एक हादसा था या फिर पूर्व मंत्री ने खुदकुशी की कोशिश की। इसी वजह से पुलिस किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। विधायक आवास में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे समर्थक
सिविल अस्पताल में उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नानकदीन भुर्जी के समर्थक और परिचित बड़ी संख्या में सिविल अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है, जबकि विधायक आवास पर भी पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है।
साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि, पूर्व मंत्री के सातवीं मंजिल से गिरने की सूचना मिली। उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका निधन हो गया है। यह हादसा है या खुदकुशी, ये अभी पता नही चल पाया हैं।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









