लखनऊ में पलटी बेकाबू ट्रॉली: ईटों के नीचे दबने से चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लखनऊ|

लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर गोसाईगंज क्षेत्र के गंगागंज के पास शनिवार तड़के सुबह करीब 4:45 बजे के बीच ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में ट्रॉली और भारी मात्रा में ईंटों के नीचे दबने से चालक समेत चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गोसाईंगंज पुलिस, फायर सर्विस और एनएचएआई की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली और ईंटों को हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी गोसाईगंज ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित किया गया जबकि गंभीर हालत में एक व्यक्ति को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। घायल ने ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

बाराबंकी के रहने वाले थे चारो युवक

पुलिस के मुताबिक, चारों मृतक बाराबंकी के रहने वाले थे। इनमें एक ट्रैक्टर चलाता था और बाकी के तीन लोग ईंट चढ़ाते और उतारते थे। जिस ट्रैक्टर के साथ हादसा हुआ, वह इस समय बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के अचकाकामऊ में देशराज के आरबीएफ भट्ठे पर चलता है।

सूचना पर पहुंचे परिजन

मृतकों की पहचान बाराबंकी के ही इलिचपुर मजरे पडरावां के रहने वाले पीतांबर रावत, संदीप रावत (25), पवन रावत (25) और सरायनदर निवासी बलराम रावत के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन भी सूचना पाकर केजीएमयू के पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।