लखनऊ के आलमबाग में पेंट फैक्ट्री में लगी आग: दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, सामान जलकर खाक

लखनऊ|

लखनऊ में शनिवार रात ताल कटोरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक बंद पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसे आठ दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में बुझाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन फैक्ट्री का काफी सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

ताल कटोरा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार रात बंद पेंट फैक्ट्री में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना दमकल कर्मियों और पुलिस को दी। मौके पर अलग-अलग स्टेशन से दमकल की आठ गाड़िया पहुंची। दमकल गाड़ियां की मदद से टीम ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, आग लगने से फैक्ट्री में रखा काफी सामान जल गया।

पेंट फैक्ट्री में लगी आग

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में अंकुश अग्रवाल की ईगल पेंट फैक्ट्री है। शनिवार रात सूचना मिली कि अंदर आग लग गई है। आलमबाग स्टेशन से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में टीम रवाना की गई। टीम पहुंची तो आग विकराल रूप से जल रही थी। अंदर धुआं भरा था। पास में पेंट और कई कंटेनर में केरोसिन रखा था। टीम ने पानी की बौछार से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे में पाया आग पर काबू

एक टीम फैक्ट्री की छत पर पहुंची और कंटेनर के पास फोम की बौछार शुरू कर दी। मौके पर सरोजनी नगर, हजरतगंज, चौक, पीजीआई आदि स्थानों से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गई। आठ गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना के वक्त फैक्ट्री भी बंद थी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।