लखनऊ में पशुधन प्रसार अ​धिकारी भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई: तत्कालीन प्रमुख सचिव गिरफ्तार, सपा सरकार में हुई थीं 1198 भर्तियां

लखनऊ|
तत्कालीन प्रमुख सचिव गिरफ्तार, सपा सरकार में हुई थीं 1198 भर्तियां

पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन प्रमुख सचिव योगेश कुमार को गिरफ्तार किया है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी योगेश कुमार को ईओडब्ल्यू की टीम ने लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार किया। इससे हड़कंप मच गया है।

वर्ष 2014 में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान प्रदेश के 17 मंडलों में पशुधन प्रसार अधिकारियों के 1198 पदों पर भर्ती की गई थी। दो फरवरी 2014 को आयोजित परीक्षा के बाद हुई इस भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगे थे। मामले की जांच में भर्ती नियमों को दरकिनार कर ओएमआर शीट का मूल्यांकन केंद्रीकृत तरीके से कराने और मंडलीय चयन समितियों के अधिकार समाप्त करने जैसे तथ्य सामने आए थे।

राजकिशोर सिंह थे प्रदेश के पशुधन मंत्री

उस समय राजकिशोर सिंह प्रदेश के पशुधन मंत्री थे। तत्कालीन प्रमुख सचिव योगेश कुमार भर्ती प्रक्रिया के दौरान शासन में प्रमुख पद पर तैनात थे। भर्ती के बाद वह सेवानिवृत्त हो गए थे। ईओडब्ल्यू डीजी जेएन सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना में योगेश कुमार की भूमिका के सुबूत मिलने पर उनकी गिरफ्तारी की गई है। योगेश कुमार 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इस मामले में तत्कालीन पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की फाइल अभी शासन में लंबित है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।