लखनऊ में ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की मौत: चबूतरे को लेकर हुआ विवाद, हिरासत में मुख्य आरोपी

लखनऊ|
चबूतरे को लेकर हुआ विवाद, हिरासत में मुख्य आरोपी

सआदतगंज क्षेत्र में चबूतरा बनाने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नौबस्ता में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डीसीपी वेस्ट जितेंद्र के मुताबिक, गोलीबारी में दो लोगों की जान गई है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बरगद के पेड़ के आगे चबूतरा बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान शिवा तिवारी, उनके भाई शम्भू तिवारी और शिवा के बेटे सुयश तिवारी को गोली लगी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबर अभी भी अपडेट की जा रही है।....

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।