लखनऊ अग्निकांड में एलडीए का 32 दिन बाद एक्शन: जिस बि​ल्डिंग में 15 मौते हुई उसे किया जा रहा जमींदोज, 100 से ज्यादा पुलिस बल तैनान

लखनऊ|1 घंटा पहले
जिस बि​ल्डिंग में 15 मौते हुई उसे किया जा रहा जमींदोज, 100 से ज्यादा पुलिस बल तैनान

लखनऊ के अलीगंज में जिस 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 15 लोगों की जलकर मौत हो गई थी, उसे आज गिराया जा रहा है। शनिवार सुबह 7:30 बजे लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के 45 अफसर और कर्मचारी 3 बुलडोजर और एक हाइड्रोलिक मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। आसपास की सड़कों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया गया। 100 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए। इसके बाद बिल्डिंग को गिराना शुरू किया गया। पूरी इमारत को जमींदोज करने में शाम तक का वक्त लग सकता है।

बुलडोजर एक्शन के बीच ही बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला के वकील राजेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा- एलडीए ने 25 जुलाई तक का वक्त दिया था। फिर उसी दिन कार्रवाई करने कैसे पहुंच गए। ध्वस्तीकरण का कोई अलग आदेश उन्हें नहीं मिला। सिर्फ नोटिस के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई को अदालत में चुनौती देंगे। मैंने आदेश के लिए हाईकोर्ट में रिट दाखिल की है। जहां पर सोमवार को सुनवाई होनी है।

22 जून को लगी थी भीषण आग

दरअसल, 22 जून को इस बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी। सेकंड फ्लोर में एनिमेशन कोचिंग में 15 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 5 लोगों ने किसी तरह पाइप और तारों के सहारे नीचे उतरकर अपनी जान बचाई थी। आग लगने के दौरान एक युवक सेकंड फ्लोर से कूद गया था, उसका पैर पैरालाइज हो गया था।

एलडीए ने 15 दिन में मांगा ​था जवाब

हादसे के बाद एलडीए ने जांच की तो बिल्डिंग अवैध थी। रिहायशी बिल्डिंग को कमर्शियल में बदल दिया गया था। इसके बाद एलडीए ने मालिक को अवैध निर्माण का नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा था। 10 जुलाई को ध्वस्तीकरण का आदेश जारी करते हुए 15 दिन के भीतर खुद इमारत गिराने के आदेश दिए थे। डेडलाइन शुक्रवार को खत्म हो गई, जिसके बाद एलडीए ने खुद बुलडोजर चलाकर कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के ​खिलाफ उठायेगें कानूनी कदम

बिल्डिंग मालिक के वकील राजेन्द्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एलडीए ने भवन स्वामी को 25 जुलाई तक का समय दिया था, फिर उसी दिन कार्रवाई करने कैसे पहुंच गया। अधिवक्ता का दावा है कि ध्वस्तीकरण का कोई अलग आदेश उन्हें नहीं मिला। सिर्फ नोटिस के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 25 जुलाई तक का समय दिया गया था और आज ही कार्रवाई शुरू कर दी गई। यह नियमों के खिलाफ है। हम इस कार्रवाई को अदालत में चुनौती देंगे और कानूनी कदम उठाएंगे।

पांच दिन से चल रहा काम, मुख्य ढांचा अब भी खड़ा

बिल्डिंग मालिक की ओर से पिछले पांच दिनों से ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है, लेकिन अब तक इमारत की एक भी मंजिल पूरी तरह नहीं गिराई जा सकी है। सिर्फ सामने निकले छज्जों और ऊपरी छत के कुछ हिस्सों को ड्रिलिंग मशीन से तोड़ा गया है, जबकि पूरी बिल्डिंग का मुख्य ढांचा अब भी खड़ा हुआ है। एलडीए अधिकारियों के अनुसार, ध्वस्तीकरण की धीमी प्रगति को देखते हुए भवनस्वामी को कुछ और दिन का समय दिया गया है। हालांकि, स्पष्ट किया गया है कि यदि तय अवधि में पूरा अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो प्राधिकरण अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। उसका खर्च भी संबंधित भवनस्वामी से वसूला जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।