अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती ने लगाया पूर्ण विराम: आकाश आनंद की तारीफ की, ईशान आनंद को केंद्रीय कार्यालय में मिली जिम्मेदारी

लखनऊ|
आकाश आनंद की तारीफ की, ईशान आनंद को केंद्रीय कार्यालय में मिली जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को पार्टी संगठन को लेकर बड़ा बयान जारी किया। उन्होंने राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की परिपक्वता और मेहनत की सराहना करते हुए उनके आगामी जनसभा कार्यक्रमों की सूची जारी की है। साथ ही अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। मायावती ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद आकाश आनंद काफी सूझबूझ और मैच्योरिटी का परिचय दे रहे हैं। वे परिवार और रिश्तों से ऊपर उठकर पार्टी और मूवमेंट के कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत से निभा रहे हैं।

मायावती ने बताया कि आकाश आनंद की जनसभाएं तय हो गई हैं। इसमें 28 अक्टूबर को बुलंदशहर, दो नवंबर को सहारनपुर, 20 नवंबर को अयोध्या, 22 नवंबर को आगरा, 29 नवंबर को कानपुर नगर में होंगी। इसके अलावा 26 नवंबर को संविधान दिवस पर पंजाब में विचार संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। छह दिसंबर को बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरिद्वार में जनसभा करेंगे।

अशोक सिद्धार्थ की वापसी नहीं

मायावती ने स्पष्ट किया कि पिछले दिनों हुए अप्रिय घटनाक्रमों के लिए आकाश आनंद कम और अशोक सिद्धार्थ ज्यादा जिम्मेदार थे इसलिए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया। कार्यकर्ता अफवाहों पर ध्यान न दें उन्हें किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद, जिन्होंने लंदन से लॉ की पढ़ाई की है अब दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में चुनाव और पेपरवर्क का काम देखेंगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।