लखनऊ में सड़क किनारे मिला महिला का शव: सिर पर मिले गंभीर चोट के निशान, साथ रहने वाला व्यक्ति फरार

लखनऊ|15 सितंबर 2026
सिर पर मिले गंभीर चोट के निशान, साथ रहने वाला व्यक्ति फरार

कृष्णानगर इलाके में महिला की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। मानसरोवर मार्केट के पास सड़क किनारे उसका लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान करीब राधा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।

कृष्णानगर इलाके में 24 घंटे के भीतर हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले सोमवार को 32 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव भी सड़क किनारे मौरंग के ढेर पर मिला था। पुलिस अब दोनों घटनाओं को लेकर इलाके में सक्रियता बढ़ाकर जांच कर रही है। वहीं चार दिन के भीतर इलाके में हत्या की तीसरी वारदात सामने आने से पुलिस की चुनौती बढ़ गई है।

भोला की तलाश में जुटी पुलिस

कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक, महिला घुमंतू तरीके से जीवन बिताती थी। वह सड़क पर ही भोला नाम के व्यक्ति के साथ रहती थी। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना के बाद से भोला लापता है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस हत्या के कारण और आरोपी तक पहुंचने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।